CP Joshi Rajasthan Chittorgarh: सीपी जोशी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह समेत कई दिग्गजों ने बधाई दी. सीपी जोशी को बधाई देने वालों की झड़ी लग गई है.
CP Joshi : राजस्थान भाजपा की सियासत में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, भाजपा ने चुनाव पहले प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है. भाजपा ने सतीश पूनिया की जगह अब प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सीपी जोशी की नियुक्ति की है. जिसके बाद अब सीपी जोशी को बधाई देने वालों की झड़ी लग गई है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह समेत कई दिग्गजों ने बधाई दी है.
आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से संसद भवन में राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के लिये आभार व धन्यवाद दिया एवं उनसे आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। @narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/NdvnfG4WC2
— C. P. Joshi (@cpjoshiBJP) March 23, 2023
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि सीपी जोशी जी को भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई. आपको आगामी कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएँ.
की सियासत में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, भाजपा ने चुनाव पहले प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है. भाजपा ने सतीश पूनिया की जगह अब प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सीपी जोशी की नियुक्ति की है. जिसके बाद अब सीपी जोशी को बधाई देने वालों की झड़ी लग गई है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह समेत कई दिग्गजों ने बधाई दी है.
आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान् जे.पी.नड्डा जी @JPNadda से संसद भवन में भेंट कर राजस्थान राज्य के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के लिये धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया, साथ ही संगठन के दायित्व के लिये मार्गदर्शन प्राप्त किया। (1/2) pic.twitter.com/wPLS6iJGQN
— C. P. Joshi (@cpjoshiBJP) March 23, 2023
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि सीपी जोशी जी को भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई. आपको आगामी कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएँ.
भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान के लोकप्रिय सरल एंव मृदुभाषी सांसद सीपी जोशी जी को केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर हार्दिक बधाई. आपके कुशल संगठनात्मक नेतृत्व से राजस्थान भाजपा का विस्तार होगा तथा कांग्रेस की कुशासन वाली गहलोत सरकार के ख़िलाफ़ संघर्ष को और गति मिलेगी.
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि नव दायित्व की बधाई ! चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सीपी जोशी जी को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर अनंत शुभकामनाएं. आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संगठन अधिक सुदृढ़ हो और नये कीर्तिमान स्थापित करें, ऐसी मेरी मंगलकामना है.
+ There are no comments
Add yours