जालोर जिले की 5 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना शुरू होगी। दोपहर तक पांचों सीटों पर चुनाव लड़ रहे 44 प्रत्याशियों की हार जीत का निर्णय हो जाएगा। वीर वीरमदेव गवर्नमेंट कॉलेज, जालोर में मतगणना के लिए इस बार ईवीएम और डाक मतपत्र की काउंटिंग के लिए 80 टेबल लगाई गई है। इस पर 111 राउंड में 10 लाख 25 हजार 159 वोटों की काउंटिंग की जाएगी।
सबसे पहला रिजल्ट भीनमाल विधानसभा से आ सकता है, क्योंकि इस सीट पर मतगणना के लिए सबसे कम 18 राउंड होंगे, जबकि सबसे अंतिम रिजल्ट जालोर, रानीवाडा और आहोर का आने की संभावना है, क्योंकि यहां वोटों की गिनती सबसे ज्यादा 24-24-24 राउंड में पूरी होगी। जबकि सांचौर विधानसभा की मतगणना 21 राउंड में पूरी होगी। स्ट्रॉन्ग रूम पर बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है।
जालोर जिले की 5 सीटों पर वर्तमान में इन पार्टियों के हैं विधायक
सीट | इस बार कड़ा मुकाबला | पिछली जीत |
जालोर | जोगेश्वर गर्ग ( भाजपा) v/s रमिला मेघवाल (कांग्रेस) v/s पवनी मेघवाल (निर्दलीय) v/s रामलाल मेघवाल (निर्दलीय) | जोगेश्वर गर्ग ( भाजपा) |
भीनमाल | पूराराम चौधरी (भाजपा ) v/s समरजीतसिंह (कांग्रेस ) v/s टीकमाराम भाटी ( निर्दलीय ) | पूराराम चौधरी (भाजपा ) |
रानीवाड़ा | नारायणसिंह देवल (भाजपा ) v/s रतन देवासी ( कांग्रेस ) | नारायणसिंह देवल (भाजपा ) |
आहोर | छगनसिंह राजपुरोहित (भाजपा) v/s सरोज चौधरी (कांग्रेस) v/s करणसिंह थावला (निर्दलीय ) | छगनसिंह राजपुरोहित (भाजपा) |
सांचौर | देवजी एम पटेल (भाजपा ) v/s सुखराम विश्नोई v/s शमशेर अली सैय्यद (बसपा) v/s जीवाराम चौधरी (निर्दलीय ) | सुखराम विश्नोई (कांग्रेस) |
Honda Elevate: लड़कियों को इंप्रेस करने , अपने बजट में खरीदने के लिए एक बढ़िया ऑप्शन
Users of MeraSanchore.in are advised to do their own investigation and verification. The Website is not responsible for any damage or loss that may occur due to the use of the Website's content by any user - Contact us for any objection